फोटो 17 मंडलीय टीम में चयनित खिलाड़ी। स्रोत स्वयं
मैनपुरी। जिले की तीन वालीबॉल बालिका खिलाड़ियों का चयन सब जूनियर मंडल टीम में हुआ है। तीनों खिलाड़ी सब जूनियर स्टेट वालीबॉल चैंपियन में प्रतिभाग कर रही हैं। यह जानकारी कोच असलम ने रविवार को दी।
आगरा के एकलव्य स्टेडियम में सब जूनियर स्टेट वालीबॉल चैंपियनशिप हो रही है। टीम में गांव चांदपुर की बालिका खिलाड़ी आरती, करीना और आरजू का चयन मंडलीय टीम के लिए किया गया है। तीनों खिलाड़ी गांव में ही संचालित होने वाले प्रशिक्षण केंद्र में खेल की बारीकियां सीख रही हैं।