फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: यूपी बोर्ड परीक्षा में पांच सचलदल करेंगे निगरानी

Mon, 09 Feb 2026 12:08 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
फोटो 28 जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय। संवाद
विज्ञापन
मैनपुरी। यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा की तैयारियां अंतिम दौर में पहुंच गई हैं। परीक्षा की निगरानी के लिए पांच सचलदल नियुक्ति किए गए हैं। ये सचल दल परीक्षा के दौरान भ्रमणशील रहेंगे।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च तक आयोजित होंगी। परीक्षाओं के लिए जिले में 93 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन परीक्षा केंद्र पर हाईस्कूल के 29664 और इंटरमीडिएट के 28980 कुल 58644 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। जिलाधिकारी अंजनी कुमार के निर्देश पर परीक्षाओं की निगरानी के लिए पांच सलदल का गठन किया गया है। सभी पांच सचलदल का एक-एक प्रभारी नियुक्त किया गया है।
जिला विद्यालय निरीक्षक सतीश कुमार, प्राचार्य डायट मनमोहन शर्मा, सह जिला विद्यालय निरीक्षक रघुराज सिंह पाल, बीएसए दीपिका गुप्ता और पंडित दीनदयाल उपाध्याय इंटर काॅलेज सहन के प्रधानाचार्य अवनीश कुमार को सचलदल का प्रभारी नियुक्त किया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने कहा कि सभी सचलदल प्रभारी परीक्षा शुरू होते ही सक्रिय हो जाएंगे। परीक्षा के दौरान वे नियमित भ्रमण करेंगे और भ्रमण की रिपोर्ट उसी दिन जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय स्थित कंट्रोल रूम को उपलब्ध कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें