फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: तीन गैंगस्टर दोषी करार, सात साल की सजा

Thu, 12 Mar 2026 11:14 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना घिरोर क्षेत्र में 9 साल पहले आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने वाले तीन गैंगस्टर को न्यायाधीश ने बृहस्पतिवार को दोषी पाया। न्यायाधीश ने सात साल की सजा और पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया।
विज्ञापन

नगला कोढरा निवासी अरविंद कुमार, शिव कुमार और अखिलेश कुमार पर लूट, हत्या आदि के मामले दर्ज हुए थे। जिसके बाद उनके खिलाफ पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई की थी। जिसके बाद मामले की सुनवाई गैंगस्टर कोर्ट में चल रही थी। विवेचक ने आरोपियों के खिलाफ साक्ष्य आदि न्यायालय में पेश किए। बृहस्पतिवार को तीनों ने जुर्म स्वीकार कर लिया, जिसके बाद न्यायाधीश ने दोषी कराते देते हुए सात साल की सजा सुनाई। न्यायाधीश ने पांच हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें