फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से तीन किसानों की मौत, घर से राशन लेने जा रहे थे; मची चीख पुकार

Sat, 12 Oct 2024 04:55 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से तीन किसानों की मौत हो गई। वह घर से राशन लेने जा रहे थे। खबर मिली तो घरों में चीख पुकार मच गई। 
विज्ञापन
हादसे के बाद हाईवे पर मौजूद भीड़ - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में एनएच-34 पर शनिवार को राशन लेने जा रहे तीन किसानों को ट्रक ने चपेट में ले लिया। हादसे में दो किसानों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तीसरे ने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने भोगांव नवीगंज मार्ग पर जाम लगा दिया। करीब एक घंटा बाद जाम खुल सका। इसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे।

विज्ञापन


बेवर थाना क्षेत्र के गांव खांकेताल निवासी किसान विनोद कुमार (45), खेमकरन (45) और सिंह लाल शाक्य (45) शनिवार की सुबह करीब 6:30 बजे अपनी साइकिलों से राशन लेने के लिए नगला केहरी के लिए निकले थे। तीनों जब एनएच 34 बाईपास पर विद्या देश कोल्ड स्टोर के सामने पहुंचे। तभी भोगांव की ओर से आ रहे ट्रक ने साइकिल सवार किसानों को चपेट में ले लिया। ट्रक की चपेट में आकर खेमकरन और विनोद कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। सिंह लाल गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। जानकारी के बाद मृतकों के परिजन मौके पर पहुंचे तो चीख पुकार मच गई। सिंह लाल को उपचार के लिए सीएचसी ले जाया गया। वहां चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन जिला अस्पताल में चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही मृतकों के परिजन व ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गया। 
 

भोगांव नवीगंज मार्ग पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना मिलने के बाद कुछ ही देर में घटनास्थल पर बड़ी संख्या में पुलिस बल पहुंच गया। सीओ भोगांव सत्यप्रकाश सिंह और प्रभारी निरीक्षक अनिल सिंह के समझाने बुझाने के बाद आक्रोशित मृतक परिजन व ग्रामीण शांत हुए। जिसके बाद एक घंटे से लगा जाम खुल सका। मार्ग खुलने के बाद पुलिस ने मार्ग का आवागमन सुचारू कराया।
 
विज्ञापन

पुलिस के न आने से भड़का गुस्सा

एनएच 34 पर ट्रक की टक्कर से तीन किसानों की मौत के बाद ग्रामीणों ने कई बार पुलिस व एंबुलेंस सेवा को फोन मिलाया। लेकिन किसी का नंबर नहीं लगा। उधर घायल सिंह लाल की तबियत बिगड़ती जा रही थी। ग्रामीणों ने उन्हें ई-रिक्शा से इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। पुलिस के समय से न आने पर ग्रामीणों का आक्रोश भड़क गया और मार्ग पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें