फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: न्याय नहीं मिलने पर अनशन पर बैठने की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। भारतीय जनता पार्टी दिव्यांग के जिलाध्यक्ष राममोहन मिश्रा ने जिलाधिकारी को पत्र सौंपा है। पत्र में अपने खेत में गांव के ही कुछ लोगों द्वारा जबरन रात में चकरोड डालने का आरोप लगाया है। भाजपा नेता ने न्याय न मिलने पर 13 जून से अनशन पर बैठने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

राममोहन मिश्रा शुक्रवार को जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। यहां जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन देकर कहा कि रात के आठ बजे गांव के कुछ लोगों ने उसके खेत में जबरन चकरोड के रूप में 100 मीटर तक सड़क डाल ली है। जबकि उसके खेत में किसी प्रकार का चकरोड अभिलेखों मेंं नहीं है। कहा कि वह समाज के लोगों के हक की लड़ाई लड़ते हैं इसलिए गांव के कुछ लोग उससे दुश्मनी मानने लगे हैं और उन लोगों ने ही उसके खेत में जबरन चकरोड बताते हुए सड़क डाल ली है। राममोहन मिश्रा ने पत्र में कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए। भाजपा नेता ने न्याय न मिलने पर 13 जून से विकास भवन में अनशन पर बैठने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें