फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: हजारों ई-वाहन, चार्जिंग स्टेशन एक भी नहीं

Fri, 03 Jul 2026 11:23 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
फोटो 21 घर में चार्ज होता ई-वाहन । संवाद - फोटो : निरीक्षण करते हुए बीएसए अनिल कुमार। स्रोत: विभाग
विज्ञापन
मैनपुरी। शहर में पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच लोग तेजी से इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर रुख कर रहे हैं। जिले में ई-वाहनों की संख्या तेजी से बढ़ रही है लेकिन सार्वजनिक चार्जिंग स्टेशन का अभाव बड़ी समस्या बना हुआ है। सार्वजनिक चार्जिंग स्टेशन नहीं होने के कारण वाहन मालिकों को घरों पर ही वाहन चार्ज करना पड़ता है। लंबी दूरी तय करने वाले लोगों को हमेशा बैटरी खत्म होने की चिंता सताती रहती है।
विज्ञापन


जिले में कुल 6338 इलेक्ट्रिक वाहन पंजीकृत हैं। इनमें 2529 ई-स्कूटर और बाइक, 113 ई-कारें तथा अन्य श्रेणी के इलेक्ट्रिक वाहन शामिल हैं। हर महीने इनकी संख्या बढ़ रही है लेकिन चार्जिंग की सुविधा उसी अनुपात में विकसित नहीं हो सकी है। शहर में एक भी चार्जिंग स्टेशन न होने से लोगों को अपने घरों में ही वाहन चार्ज करना पड़ रहा है। इसके चलते लोग ई-वाहन से लंबी दूरी की यात्रा करने से बच रहे हैं।

नगर पालिका की ओर से शहर में सार्वजनिक चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार चिह्नित स्थानों पर चार्जिंग स्टेशन बनाए जाएंगे। फिलहाल पालिका की ओर से ज्योंती रोड स्थित धारऊ को चिह्नित तक चार्जिंग स्टेशन का प्रभाव भेजा गया है। चार्जिंग स्टेशन बनने के बाद लोगों को आसानी से वाहन चार्ज करने की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें