फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri: छत पर सो रहा था परिवार, ताला तोड़कर घुसे चोर, नकदी सहित लाखों के जेवरात कर दिए पार

Wed, 26 Apr 2023 03:48 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी में एक परिवार के सभी लोग छत पर सो रहे थे। आधी रात ताला तोड़कर चोर घर में घुस गए। आलमारी में रखी नकदी सहित लाखों के जेवरात चोरी कर ले गए। पुलिस चोरों की तलाश कर रही है। 
विज्ञापन
ताला तोड़कर घुसे चोर, नकदी सहित लाखों के जेवरात किए पार - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में बीती रात चोरों ने घर का ताला तोड़कर नकदी सहित लाखों के जेवरात पार कर दिए। सुबह घर वालों को जानकारी हुई तो उनके होश उड़ गए। शोर सुनकर आसपास के लोग भी जमा हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करके घटना की जानकारी जुटाई। पुलिस चोरों की तलाश कर रही है। 

विज्ञापन


घटना करहल थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव की है। गांव निवासी जितेंद्र कुमार ने बताया कि बीती रात वह परिजन के साथ घर की छत पर सो रहा था। रात में किसी समय चोर ताला तोड़ कर घर में घुस आए। कमरे की कुंडी काटकर अलमारी में रखे करीब 1.50 लाख रुपये और करीब पांच लाख के जेवर चोरी कर ले गए।

चोरों की तलाश में जुटी पुलिस

बताया कि परिवार के लोग जब सुबह जगे और नीचे गए तो सामान बिखरा देखा। कमरे के अदंर जाकर देखा तो होश उड़ गए। आलमारी से सबकुछ चोरी हो चुका था। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करके पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें