मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र में सात जून को ट्रैक्टर से मां के साथ घर जा रहे युवक को हमलावरों ने दीवानी रोड पर घेर लिया। मां-बेटे को गाली-लौज करते हुए लाठी-डंडों से पीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।
थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव नगला मोती निवासी कुलदीप ने बताया कि सात जून को भाई सत्य नारायण ट्रैक्टर से मकान बनाने की सामग्री लेने के लिए मैनपुरी आया था। भाई के साथ मां मीना देवी भी थीं। दोपहर के समय भाई मोरम लेने के लिए जा रहा था। तभी यदुवंश नगर दीवानी रोड पर पंचू, राहुल निवासी गांव पुसैना ने साथियों के साथ मिल कर रोक लिया।
ट्रैक्टर रुकते ही हमलावरों ने गाली-गलौज करते हुए भाई को पीटना शुरू कर दिया। बचाव करने आई मां को भी लाठी-डंडों से पीटा। लोगों को एकत्रित होता देख हमलावर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। इंस्पेक्टर कोतवाली ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।