फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूप से भी नहीं मिली सर्दी से राहत

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User ब्यूरो अमर उजाला मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। मौसम का मिजाज ठीक होते नजर नहीं आ रहा है। शनिवार को सुबह 10 बजे तक कोहरा छाया रहा। दिन में निकली धूप भी सर्दी से बचाव नहीं कर सकी। शाम पांच बजे से ही गलन भरी सर्दी से लोगों का बुरा हाल रहा।
विज्ञापन

सुबह 10 बजे तक कोहरा छाया रहा। सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। पूर्वाह्न 11 बजे सूर्यदेव ने दर्शन दिए। लोगों को उम्मीद हुई कि अब सर्दी से राहत मिलेगी। शाम पांच बजे से शीतलहर ने लोगों को फिर ठिठुरने पर मजबूर कर दिया। लोगों कहना था कि इस बार पिछली सर्दी से परेशानी हो रही है। वहीं यह सर्दी फसलों के लिए लाभदायक है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें