फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: दो घरों के ताले तोड़कर की लाखों की चोरी

विज्ञापन
फोटो 45 ग्राम हुमायूंपुर में चोरी की घटना के बाद बिखरा पड़ा सामान। स्रोत पीड़ित
विज्ञापन
भोगांव। थाना क्षेत्र के ग्राम हुमायूंपुर निवासी सेवानिवृत्त सेनाकर्मी एवं उनके भतीजे के आवास से चोरों ने ताला तोड़कर लाखों रुपये की नकदी एवं अन्य सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंच कर साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के ग्राम हुमायूंपुर निवासी सेवानिवृत्त कर्नल धनेश सिंह चौहान नोएडा में परिवार सहित रहते हैं। उन्होंने बताया कि 4 अक्तूबर को गांव हुमायूंपुर पहुंचे तो उनके आवास के ताले टूटे पड़े थे। उनके भतीजे भूपेंद्र सिंह के आवास के भी ताले टूटे हुए थे। घर के भीतर जाकर देखने पर पता चला कि वहां रखे डेढ़ लाख रुपये, पांच क्विंटल सरसों, चार क्विंटल गेहूं तथा घरेलू सामान चोरी हो चुका था। उनके भतीजे भूपेंद्र सिंह चौहान के घर से पचास हजार रुपये, टीवी एवं अन्य सामान चोरी हुआ है। उन्होंने बताया कि घटना की तहरीर चौकी पर दी थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। सीओ आरके द्विवेदी ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें