फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टावर पर चढ़ा युवक, अधिकारियों के छूटे पसीने

Wed, 07 Dec 2016 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
टावर पर चढ़ा युवक, अधिकारियों के छूटे पसीने - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
थाना बरनाहल क्षेत्र के गांव कैलाशपुर में बुधवार सुबह एक युवक टावर पर चढ़ गया। यह देख अधिकारियों के पसीने छूट गए। युवक को देखने के लिए वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। टावर पर चढ़े युवक का आरोप था कि कुछ लोगों ने नाली रोक दी है। इसके चलते घर में गंदा पानी भर गया है। शिकायत के बाद भी अधिकारी ने समस्या का निस्तारण नहीं किया। करीब पांच घंटा तक युवक टावर पर चढ़ा रहा। मौके पर पहुंचे एसडीएम के आश्वासन के बाद वह टावर से उतरा तब कहीं जाकर अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


गांव कैलाशपुर में गांव के कुछ लोगाें ने नाली रोक दी। इसके चलते पूरी गली में गंदा पानी भर गया। यह पानी गली में रह रहे लोगों के घरों में दाखिल हो गया। गांव के उदयवीर ने इसकी शिकायत कई बार वीडीओ के अलावा तहसील दिवस में भी की मगर कोई सुनवाई नहीं हुई। उदयवीर की झोपड़ी में पानी भरने के साथ ही समीप ही लगे हैंडपंप में भी गंदा पानी चले जाने से बोरिंग खराब हो गई थी। परेशान होकर आखिरकार बुधवार सुबह वह मोबाइल टावर पर चढ़ गया। कुछ ही देर में वहां लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। सभी उसे टावर से नीचे उतरने की कह रहे थे मगर वह किसी की बात मानने को तैयार नहीं था। जानकारी होने के बाद एसडीएम करहल रामचंद्र, थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। करीब पांच घंटा तक चले इस हाई वोल्टेज ड्रामा के चलते अधिकारियों के पसीने छूटते रहे। एसडीएम ने मौके पर जेसीबी मंगाकर पानी निकासी के लिए खोदाई कराई तथा युवक को आवास दिलाने का आश्वासन दिया तब जाकर वह नीचे उतारा।

आक्रोशित ग्रामीणों ने की नारेबाजी
घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान और प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। आरोप लगाया कि प्रधान ने गांव में कोई विकास कार्य नहीं कराए। इसकी शिकायत प्रशासनिक अधिकारियों से की गई मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें