मैनपुरी। शहर के निकटवर्ती गांव लोधीपुर में एक युवक ने फंदा लगाकर जान देने कोशिश की। परिजन ने गंभीर हालत में युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। वहां से मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया है।
शहर के निकटवर्ती गांव लोधीपुर निवासी धीरज (38) ने अज्ञात कारणों से बुधवार सुबह फंदा लगाकर जान देने की कोशिश की। परिजन ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से गंभीर हालत में उसे मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया है। परिजन की तरफ से पुलिस को कोई सूचना नहीं दी गई।
युवती ने खाया जहर, हालत गंभीर
थाना कोतवाली क्षेत्र के गांव गढि़या निवासी रौनक (19) ने बुधवार को जहरीला पदार्थ खाकर जाने देने की कोशिश की। परिजन ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई थी। इमरजेंसी मेडिकल अधिकारी डॉ. आशीष कुमार की ओर से सूचना कोतवाली पुलिस को भेजी गई है।
अलग-अलग क्षेत्र से दो मामलों में एक युवक और युवती को जिला अस्पताल में परिजन ने भर्ती कराया था। इसकी जानकारी कोतवाली पुलिस को भेजी गई है।
डॉ. राज सिंह, सीएमएस जिला अस्पताल