फोटो 6 दरोगा के घर से चोरी के बाद जानकारी जुटाती पुलिस। संवाद
मैनपुरी। थाना एलाऊ क्षेत्र की जागीर चौकी से मात्र 500 मीटर की दूरी पर स्थित कानपुर पुलिस में तैनात दरोगा के मकान को निशाना बनाकर मंगलवार रात चोरों ने लाखों रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर बंद मकान से लाइसेंसी राइफल समेत आभूषण और नकदी चुरा ले गए। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर फोरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए।
चोरों में पुलिस का खौफ खत्म होता जा रहा है। जागीर चौकी से कुछ दूरी पर एक दरोगा के घर से चोरी हो गई। थाना क्षेत्र के गांव जागीर निवासी संतोष कुमार पुलिस में दरोगा के पद पर तैनात हैं। वर्तमान में कानपुर के कोतवाली बजरिया में ड्यूटी कर रहे हैं। उनकी पत्नी छोटी बहन के घर एरवा कटरा गई हुई थीं। चोर मकान से लाइसेंसी राइफल सहित लाखों रुपये के आभूषण व नकदी चुरा कर ले गए। पड़ोसियों ने दरोगा की पत्नी को चोरी की सूचना दी।
मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। - अशोक कुमार सिंह सीओ सिटी
फोटो 6 दरोगा के घर से चोरी के बाद जानकारी जुटाती पुलिस। संवाद