फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी ने आने से किया इंकार तो बिजली के टावर पर चढ़ा युवक

Thu, 09 Mar 2017 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
पत्नी ने आने से किया इंकार तो बिजली के टावर पर चढ़ा युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव जिनौरा निवासी युवक पत्नी के मायके से लौटने से इंकार करने के बाद बिजली के टावर चढ़ गया। यह देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। मौके पर भीड़ लगने के साथ ही पुलिस व घरवालों को सूचना दी। काफी देर समझाने बुझाने के बाद युवक एक घंटे बाद नीचे उतरा। बाद में पुलिस उसे थाने ले गई।
विज्ञापन

गांव जिनोरा निवासी रामसिंह के पुत्र धर्मेंद्र कुमार (25) की शादी करीब दो वर्ष पूर्व नजलापुर पट्टी थाना व जिला कन्नौज निवासी युवती के साथ हुई थी। दो माह पूर्व पत्नी मायके चली गई। धर्मेंद्र ने कई बार फोन कर उसे घर वापस आने को कहा लेकिन वह नहीं लौटी। गुरुवार को भी पत्नी ने आने से इंकार किया तो गुस्से में आकर धर्मेंद्र गांव से होकर गुजर रह रही विद्युत लाइन के टावर पर चढ़ गया। जानकारी होने के बाद घर में हड़कंप मच गया। परिवारीजन और ग्रामीण पहुंच गए। वहां टावर पर चढे़ युवक को काफी देर तक समझाया गया। करीब एक घंटा बाद युवक नीचे उतर आया। इस दौरान सूचना पर पहुंची पुलिस उसे पूछताछ के लिए थाने ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें