तैयार कराया जाएगा शिक्षकों का वेब पोर्टल
- फोटो : अमर उजाला
बीआरसी नगला जुला पर सोमवार को शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया। परिषदीय शिक्षकों को नवाचार के माध्यम से एक मंच प्रदान करने और शिक्षकों के विचारों को शामिल करने की बात कही।
बीआरसी नगला जुला में आयोजित प्रशिक्षण में आगरा से आए प्रशिक्षक अनिल सबरवाल ने बताया कि पूरे प्रदेश के शिक्षकों को शिक्षा में शून्य निवेश नवाचार पर आधारित एक फार्म भरना होगा। प्रशिक्षण के दौरान ही फार्म उपलब्ध कराया जा रहा है। उसे उसी दिन भरकर जमा किया जाएगा। फार्म में शिक्षकों को अपना पूरा विवरण अंकित करना होगा। इसके माध्यम से छात्रों के नामांकन दर में सुधार, छात्रों के स्कूल छोड़ने की दर में कमी, अभिभावकों की अधिक भागीदारी, छात्राओं के लिए अधिक अनुकूल एवं सहयोगी वातावरण विकसित करना है। जिले के सभी शिक्षकाें को प्रशिक्षण देकर फार्म भरवाए जा रहे हैं। सभी शिक्षकों का वेब पोर्टल भी तैयार कराया जा रहा है। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी भारती शाक्य, वरिष्ठ एबीआरसी महेश चंद्र चतुर्वेदी, कायम सिंह, अंबुज भदौरिया आदि ने भाग लिया।