कस्बा में बने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जाने वाला रास्ता बदहाल है। इससे रोगियों को आनेजाने में काफी परेशानी उठानी पड़ती है। सीसी सड़क के दोनों तरफ गांव के दबंगों ने घूरा डाल कर नालियां बंद कर दी हैं। इससे सड़क पर पूरे गांव का
गंदा पानी व घूरे का कीचड़ आ जाता है। इससे निकलना तक दूभर हो गया है। सड़क के पास बने घरों में संक्रामक रोग फैलने से ग्रामीण परेशान हैं। वेदराम का पूरा परिवार इस गंदगी के चलते बीमार है। इस रास्ते पर बने घरों में रिश्तेदारों ने आना ही बंद कर दिया। समस्या के बारे में ग्रामीणों ने कई बार जनप्रतिनिधियों व प्रशासनिक अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अभी तक कोई सुनवाउई नहीं हुई। ग्रामवासी आराम सिंह, नत्थू सिंह, ईश्वर दयाल, लज्जा राम, रामबक्स, यादराम, प्रेम सिंह, विमलेश, ग्या प्रसाद, छोटेलाल, दलवीर रामनाथ आदि ने जिलाधिकारी से रास्ते पर डाले गए घूरों को हटवाने की मांग की है।