फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीड़ित परिवार की करेंगे हर संभव मदद: राजेंद्र

Tue, 30 Aug 2016 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
विज्ञापन
मदद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (राजेंद्र) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मंगलवार को शहर में आए। वे पहले घिरोर के स्कूल में मारे गए चौकीदार की पत्नी से मिले। वहां उन्होंने विधवा महिला को 51 हजार रुपये का चेक दिया। साथ ही कहा कि पीड़ित परिवार की हर संभव मदद की जाएगी। इसके बाद उन्होंने समाज के लोगों को संबोधित किया।
विज्ञापन


संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र नाथ त्रिपाठी ने कहा कि घिरोर के एक स्कूल में गरीब चौकीदार की हत्या की जाती है। उसके आश्रित परिवार को शासन से अभी तक कोई मदद नहीं मिली है क्योंकि वह ब्राह्मण था। समाज के लोग उक्त परिवार की हर स्तर पर मदद करेंगे। वहीं प्रदेशाध्यक्ष अंजनी त्रिपाठी ने कहा कि वर्तमान में जिला प्रशासन निर्दोष लोगों को फंसा रहा है। विजलेश तिवारी को भी एक साजिश के तहत फंसाया गया है। प्रदेश महामंत्री किशन दुबे ने कहा कि विजलेश तिवारी को न्याय दिलाया जाना चाहिए। इस मौके पर सैनिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मन्नीलाल चौबे, राहुल दुबे, आशुतोष पांडेय, रिंकू, पुनीत श्याम मिश्र, राजेंद्र मिश्र, विनय मिश्र, राम पचौरी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें