फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने देर रात चलाया चेकिंग अभियान

Tue, 30 Aug 2016 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
विज्ञापन
चेकिंग अभियान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
थाना भोगांव क्षेत्र में देर रात दंपति से मारपीट कर डकैती की वारदात के बदमाशों की तलाश के लिए एसपी ने सभी थानाध्यक्षों को अपने-अपने क्षेत्रों में चेकिंग करने के आदेश दिए। कोतवाली पुलिस ने सोमवार देर रात रेलवे स्टेशन पर घुमंतू जाति के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही तलाशी ली।
विज्ञापन


भोगांव में सोमवार देर रात बाबरिया गैंग ने हमला बोलकर दंपति को पीटकर अधमरा कर दिया। घर में रखी नकदी और जेवर लूटकर भाग गए। उक्त घटना की जानकारी मिलने के बाद आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। तत्काल एसपी ने सभी थानाध्यक्षों को अपने क्षेत्र में घुमंतू जाति के लोगों के बारे में जांच करने के आदेश दिए। शहर कोतवाल शशिकांत सिंह ने पुलिस बल के साथ रेलवे स्टेशन पर चेकिंग अभियान चलाया। आसपास अस्थाई घर बनाकर रह रहे लोगों के सामान की तलाशी ली। पुलिस कर्मियों ने रेलवे स्टेशन पर मौजूद संदिग्ध लोगों से सतख्ी से पूछताछ की। करीब दो घंटे तक चले चेकिंग अभियान कई जगहों पर वाहनों को रोककर पूछताछ की। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें