तीन दिन से पेयजल आपूर्ति बाधित
- फोटो : अमर उजाला
नगर पंचायत की पेयजल आपूर्ति तीन दिन से बाधित चल रही है। पेयजल आपूर्ति करने वाली पाइप लाइन कई जगह से क्षतिग्रस्त हो गई है। जानकारी होते ही पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित कराने को कर्मचारी टूटी पाइप लाइन जोड़ने में जुटे हैं।
नगर पंचायत द्वारा नगर में दी जाने वाली पानी की आपूर्ति तीन दिनों से बाधित है। जिसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार को पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित कराने के लिए नगर पंचायत कर्मचारियों द्वारा टूटी लाइन जोड़ने का काम किया लेकिन दूसरी जगह से दोबारा लाइन फटने से नगर में पानी की सप्लाई चालू नहीं हो सकी। शनिवार को भी जब आपूर्ति सुचारु नहीं हो सकी तो नगर पंचायत कर्मचारियों द्वारा टूटी पाइप लाइन को जोड़ने का काम शुरू किया गया। कई जगह पाइप लाइन टूटी होने के कारण देर शाम तक कर्मचारी पेयजल आपूर्ति सुचारु नहीं कर सके थे। जलकल निरीक्षक सुरजीत सिंह का कहना है पेयजल आपूर्ति सुचारु कराने के लिए टूटी पाइप लाइन को जुड़वाने का काम तेजी से कराया जा रहा है। पाइप लाइन जोड़कर शीघ्र ही नगर में पेयजल आपूर्ति सुचारु की जाएगी।