फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली और पानी को तरसे बेवर के लोग

Sat, 04 Mar 2017 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
आधे शहर की बिजली गुल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चार माह से वेतन न मिलने पर गुस्साए संविदा कर्मियों ने शनिवार को बेवर क्षेत्र के साथ उपकेंद्रों की विद्युत आपूर्ति ठप कर दी। उनका आरोप था कि अधिकारी बिना वेतन दिए काम करने का दबाव बना रहे हैं। वहीं वेतन की मांग करने पर रिपोर्ट लिखाने की धमकी दे रहे हैं। लगभग चार घंटे तक सात उपकेंद्रों से जुड़े लगभग चार सौ गांव के लोग बिजली को तरस गए।
विज्ञापन


बिजली विभाग के संविदा कर्मियों को पिछले चार माह से वेतन नहीं मिल रहा है। कई बार पूर्व में आश्वासन मिला लेकिन वेतन नहीं। शनिवार को गुस्साए संविदा कर्मियों ने विद्युत उपकेंद्र बेवर, कुसमरा, भोगांव, बखतपुर, भदेही, अरसारा पर तैनात संविदा कर्मचारियों ने शनिवार को सभी उपकेंद्रों की सुबह सात बजे ही आपूर्ति बंद कर दी। बेवर उपकेंद्र पर एकत्रित होने के बाद सभी ने विरोध जताया। बता दें कि इससे पूर्व भी संविदा कर्मियों ने मानदेय नहीं मिलने पर कस्बा बेवर और आसपास के देहात क्षेत्र की बिजली बंद कर दी थी। तब वेतन दिलाने के लिए अधिकारियों ने सात दिन का समय मांगा था। उक्त समय बीतने के बाद भी उनको अभी तक वेतन नहीं दिया गया है।

संविदाकर्मियों का आरोप है कि उपकेंद्रों पर तैनात संविदा कर्मियों पर बिना वेतन के ही काम करने का दबाव बनाया जा रहा है। वेतन की मांग करने और विरोध करने पर रिपोर्ट कराने की धमकी दी जा रही है। उनका आरोप है विभाग के ठेकेदार पवन शुक्ल ने अप्रैल 2016 से अब तक मात्र सात माह का वेतन दिया है। इससे उनके परिवार भुखमरी के कगार पर हैं। सात उपकेंद्रों की आपूर्ति बंद किए जाने की जानकारी होते ही अधिकारियों ने ठेकेदार से बात की। ठेकेदार ने अब सोमवार तक वेतन देने का आश्वासन दिया है। इस पर कर्मचारियों ने सुबह 11 बजे आपूर्ति सुचारु कर दी। संविदाकर्मी ज्ञान सिंह, लोकनाथ, सुभाष, योगेश, महेंद्र, विकास, विपिन आदि ने होली से पूर्व संविदाकर्मियों को मानदेय दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें