फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में हड़ताल से रोगी हुए हलाकान

Wed, 21 Sep 2016 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
विज्ञापन
हड़ताल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फार्मेसिस्ट, स्टाफ नर्स, लैब टेक्नीशियन और ऑप्टोमेट्रिस्ट की हड़ताल बुधवार को भी रही। इससे जिला अस्पताल और जिला महिला अस्पताल में हालात बिगड़े रहे। फार्मेसिस्ट हड़ताल के कारण मरीजों को दवाएं नहीं मिल सकीं और न ही इंजेक्शन लग सके। इससे परेशान मरीजों ने हंगामा काट दिया। इसके चलते प्रशासनिक अधिकारियों ने स्वयं जिला अस्पताल पहुंच दवाएं वितरित कराईं। वहीं दोपहर एक बजे प्रमुख सचिव स्वास्थ्य और स्वास्थ्य मंत्री के 15 दिन में मांग पूर्ण करने के आश्वासन पर हड़ताल समाप्त कर दी गई। सभी स्वास्थ्य कर्मी काम पर लौट आए। 
विज्ञापन


बुधवार को सुबह से दवा का इंतजार कर रहे मरीजों को दवा नहीं मिली तो सुबह 11 बजे गुस्सा भड़क गया। एकजुट होकर मरीज और तीमारदार सीएमएस के पास पहुंचे और नारेबाजी शुरू कर दी। सीएमएस ने मरीजों को समझाया। साथ ही मौके पर पहुंचे एसडीएम किशनी अमित कुमार और महिला थाना एसओ नीता सिंह ने दवा काउंटर पर बैठकर दवा वितरित कराई। तब कहीं जाकर रोगियों को दवाएं मिल सकीं। वहीं कई रोगी तो दवा के लिए भटकते-भटकते चले  ग्रामीण क्षेत्रों के कई अस्पतालों में केवल फार्मेसिस्ट ही तैनात हैं। फार्मेसिस्टों की हड़ताल के कारण कई अस्पतालों में ताला लटका रहा। 
वहीं हड़ताल पर बैठे प्रांतीय उपाध्यक्ष शिवमंगल ने कहा कि उनकी जब उनकी मांगे पूरी नहीं हेाती वह हड़ताल समाप्त नहीं करते। वहीं उन्होंने बताया कि दोपहर एक बजे प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर हड़ताल समाप्त कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें