फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: राज्यस्तरीय टीम ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर का किया निरीक्षण

Tue, 20 Jan 2026 01:02 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने के लिए शासन के निर्देश पर राज्य स्तरीय टीम स्वास्थ्य सेवाओं का निरीक्षण कर रही है। सोमवार को दो सदस्यीय टीम ने जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के साथ आयुष्मान सेंटरों का निरीक्षण किया। इस दौरान गर्भवती महिलाओं और बच्चों के टीकाकरण की स्थिति जानी।
विज्ञापन

राज्य स्तरीय टीम में शामिल आशीष कुमार और अर्चना ने जिले के एएनएम सेंटरों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मौजूद एएनएम से महिलाओं और बच्चों के टीकाकरण से संबंधित जानकारी ली। टीम के सदस्यों ने शहर के निकटवर्ती एएनएम सेंटर खटिकरपुर पर करीब एक घंटे तक निरीक्षण किया।
यहां एएनएम सुधा यादव और मौजूद आशाओं से टीकारकण से संबंधित सवाल भी पूछे। यहां टीकाकरण के लिए पहुंची गर्भवती महिलाओं से भी जानकारी ली। गांव के लोगों से बच्चों के नियमित टीकाकरण की जानकारी ली। टीम के सदस्यों ने कहा कि शासन की मंशा है कि सभी बच्चों और गर्भवती महिलाओं का समय से टीकाकरण किया जाए। उनके वजन और लंबाई की माप भी की जाए। कुपोषण से बचाव के लिए किए गए इंतजामों की भी टीम के सदस्यों ने जानकारी जुटाई। निरीक्षण के दौरान सीएचओ लोकेश यादव, एएनएम सुधा यादव, बीसीपीएम भावना, नितिन सक्सेना, संतोष मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें