फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोड शो निकाल किया लोगों को जागरूक

Fri, 04 Nov 2016 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
रोड शो निकाल किया लोगों को जागरूक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नेशनल डिग्री कालेज के छात्र-छात्राओं व एनसीसी कैडेट ने पावर ग्रिड कारपोरेशन आफ इंडिया के संयोजकत्व में रोड शो निकाला। इसके तहत भ्रष्टाचार के विरुद्ध आमजनों को जागरूक करने की अपील की।  
विज्ञापन

शुक्रवार को पावर ग्रिड आफ कार्पोरेशन रूई के तत्वावधान में आयोजित रोड शो में छात्र छात्राएं ने पट्टिकाएं लेकर चल रहे थे। इसमें भ्रष्टाचार मिटाना है देश को बचाना है, न घूस लेंगे न घूस देंगे, सतर्क भारत सशक्त भारत, भ्रष्टाचार लोकतंत्र के लिए जानलेवा है आदि स्लोगन लिखे हुए थे। रोड शो की शुरुआत नेशनल डिग्री कालेज परिसर से एनटीपीसी के प्रबंधक प्रभारी पावर ग्रिड सीएल पाल ने की। रोड शो नगर के मुख्य मार्गों से होता हुआ डिग्री कालेज में जाकर समाप्त हुआ। इस मौके पर प्राचार्य डाक्टर बीके सिंह ने छात्र छात्राओ को पुरस्कृत किया। इस मौके पर डाक्टर कृष्णकुमार, आशुतोष मिश्रा, अनीश मोहन, संजय कुमार, शिशुपाल सिंह, टीएल, वरिष्ठ अभियंता डीएल सिंह, संजय कुमार, अवर अभियंता एमए अंसारी, दीपक सिंह, मुकेश कुमार, इंद्रेश कुमार, अभिषेक कुमार आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें