मैनपुरी। क्रिश्चियन इंटर कॉलेज में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की सहायक लिपिक के पद पर हुई पदोन्नति का मामला फिर से जोर पकड़ गया है। प्रधानमंत्री कार्यालय और आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत के बाद जेडी आगरा और डीएम ने डीआईओएस से पूरे मामले की रिपोर्ट मांगी है।
बिहार प्रदेश के जनपद सिवान के ग्राम अर्कपुर सकरा निवासी शंभू कुमार कुशवाह ने प्रधानमंत्री कार्यालय से शिकायत की है। कहा गया है कि चतुर्थश्रेणी कर्मचारी राजेश सिंह ने पदोन्नति आवेदन पत्र विद्यालय को दिया ही नहीं तो पदोन्नति कैसे हो गई।
राजेश सिंह द्वारा सीसीसी की अनुमति भी विद्यालय से नहीं ली गई और पदोन्नति फाइल संख्या 47 डीआईओएस को भेजी गई, उस 47 फाइल संख्या पर मृतक आश्रित सहायक अध्यापक अनिरुद्ध का आवेदन पत्र अंकित है। शिकायतकर्ता ने प्रधानमंत्री कार्यालय के साथ ही संयुक्त शिक्षा निदेशक माध्यमिक आगरा और डीएम मैनपुरी से भी शिकायत की है। इस पर जेडी आगरा और डीएम ने डीआईओएस से रिपोर्ट मांगी है। हालांकि इस मामले में दो साल पहले भी शिकायत की गई थी।