फोटो 31 करहल के कास्यावान में स्थित एक घर के कमरे में लगी आग। संवाद
करहल। कस्बा करहल के मोहल्ला कास्यावान में बृहस्पतिवार देर शाम शॉर्ट सर्किट से एक कमरे में आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही सीओ अजय सिंह चौहान और पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचा।
मोहल्ला कास्यावान निवासी असलम कुरैशी के घर के एक कमरे में देर शाम अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गई। आग लगने से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंच गई। मोहल्ले के लोगों ने काफी मशक्कत के बाद कमरे में रखा गैस सिलिंडर बाहर निकाला, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
घटना की सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। आग लगने से कमरे में रखा कुछ घरेलू सामान जल गया। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।