फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: 30 विद्यालयों में शिक्षकों की संख्या शून्य...

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। परिषदीय स्कूलों के बच्चों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित शिक्षा और स्मार्ट क्लास का सपना दिखाया जा रहा है। बिना शिक्षकों के यह सपना कैसे पूरा हो सकेगा। जिले के 30 स्कूल ऐसे हैं जहां शिक्षकों की तैनाती नहीं है। ये स्कूल शिक्षामित्र या अनुदेशक के हवाले हैं।
विज्ञापन

जिले में बेसिक शिक्षा विभाग के 1909 विद्यालयों का संचालन किया जा रहा है। इनमें 1358 प्राथमिक विद्यालय, 238 कंपोजिट विद्यालय और 313 उच्च प्राथमिक विद्यालय हैं। करीब 30 स्कूल ऐसे हैं जो शिक्षक विहीन हैं। 26 प्राथमिक विद्यालय ऐसे हैं, जिनमें एक भी शिक्षक की तैनाती नहीं है। यहां शिक्षामित्र ही बच्चों को पढ़ा रहे हैं। तीन कंपोजिट और एक उच्च प्राथमिक विद्यालय ऐसा है, जहां किसी भी शिक्षक की तैनाती नहीं है।
-
79 विद्यालयों में 100 सरप्लस शिक्षकों की तैनाती
एक तरफ जिले के कई विद्यालय शिक्षकविहीन है तो 79 विद्यालयों में छात्रों की संख्या से अधिक शिक्षकों की तैनाती है। 59 प्राथमिक विद्यालय ऐसे हैं जहां मानक से एक-एक शिक्षक अधिक है। 19 विद्यालयों में मानक से दो-दो शिक्षक अधिक है। एक स्कूल तीन शिक्षक अधिक तैनात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
कुल स्कूलों की संख्या 1909
शिक्षक विहीन स्कूलों की संख्या 30
सरप्लस शिक्षकों वाले स्कूलों की संख्या 79
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें