फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: रोडवेज के लिए चुनौतीपूर्ण होंगे अगले दो दिन, बढ़ेगी यात्रियों की संख्या

Sun, 01 Mar 2026 11:52 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। होली से पहले अगले दो दिन परिवहन निगम के लिए चुनौतीपूर्ण रह सकते हैं। रविवार को रोडवेज बस स्टैंड पर सन्नाटा रहा। सोमवार की शाम से यात्रियों की संख्या बढ़ने पर रोडवेज के दावों की परीक्षा होगी। मैनपुरी डिपो के अधिकारी यात्रियों के सफर को बेहतर और सुगम बनाने के दावे कर रहे हैं।
विज्ञापन

परिवहन निगम के मैनपुरी डिपो की ओर से होली के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। दिल्ली, आगरा, कानपुर, इटावा मार्ग पर बसों की संख्या बढ़ाई गई है। वहीं, विभिन्न मार्गों पर बसों के फेरे भी बढ़ाए गए हैं। डिपो की ओर से 28 फरवरी से विशेष बसों का संचालन शुरू कराया गया है। इसके तहत दिल्ली और आगरा मार्ग पर पांच-पांच अतिरिक्त बसों का संचालन कराया जा रहा है। इसके अलावा आगरा, इटावा, कानपुर और फर्रुखाबाद मार्ग पर बसों के फेेरे बढ़ाए गए हैं।
डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक संजीव कुमार ने बताया कि होली के लिए परिवहन निगम की ओर से पूरी तैयारियां की गई हैं। एआरएम ने बताया कि यात्रियों को हर 30 मिनट पर गंतव्य के लिए बस मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें