फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: छात्रावास बनकर तैयार, अब छात्राएं आवास को नहीं भटकेंगी

Tue, 23 Dec 2025 11:36 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज, छाछा भोगांव में छात्राओं के लिए छात्रावास बनकर तैयार हो रहा है। कार्यदायी संस्था की ओर से इसका कार्य लगभग पूरा किया जा चुका है। अब इसे हस्तांतरित किया जाना है। जिसके बाद इसका शुभारंभ कर छात्राओं के लिए खोल दिया जाएगा। 3.48 करोड़ रुपये की लागत से बने इस छात्रावास में 60 बेड की सुविधा होगी। इसके शुरू होने के बाद बाहर से आकर कॉलेज में पढ़ने वाली छात्राओं को रहने के लिए बाहर नहीं भटकना पड़ेगा।
विज्ञापन

राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज, छाछा करीब 6 से 7 एकड़ स्थित है। इसमें करीब 50 से 60 छात्राएं तीन साल के लिए शिक्षा ग्रहण कर रही हैं। आसपास और जनपद के बाहर से आने वाली छात्राओं यहां कोर्स करने के दौरान कॉलेज के आसपास के इलाकों में रहने के लिए आवास तलाश करना पड़ रहा है। ऐसे में उनको कॉलेज तक आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। वहीं, इस छात्रावास के बनने से अब छात्राओं को रहने के लिए कहीं और नहीं भटकना पड़ेगा।
उ.प्र. राज्य निर्माण सहकारी संध लि. लखनऊ (यूपीआरएनएसएस) इस छात्रावास का निर्माण कार्य कर रहा है। छात्रावास का निर्माण फरवरी 2024 में प्रारंभ हुआ था। और इसे दिसंबर 2025 में हस्तांरित किया जाना है। वहीं, इसकी कुल लागत 3्र.48 करोड़ रुपये है। इसमें 60 बेड की सुविधा होगी। इसके साथ ही इसमें किचिन भी रहेगी। जहां छात्राएं भुगतान कर भोजन प्राप्त कर सकेंगी।
विज्ञापन




जनपद के आसपास के इलाकों और बाहर से आनी वाली छात्राओं को छात्रावास बनने से काफी फायदा होगा। इससे उन्हें बाहर नहीं जाना पड़ेगा। छात्रावास का निर्माण परिसर के अंदर ही किया गया है। यह दो मंजिला इमारत है। - बिहारी लाल, प्रधानाचार्य
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें