फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: बरात लेकर पहुंचे दूल्हे, परिणय सूत्र बंधन में बंधे चार जोड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। करहल रोड स्थित श्री पवनसुत मंदिर परिसर में महाशिवरात्रि पर 23वां निर्धन कन्या विवाह समारोह संपन्न हुआ। महाशिवरात्रि महोत्सव समिति की ओर से चार निर्धन कन्याओं का विवाह कराया गया। पदाधिकारियों ने उपहार देकर कन्याओं को विदा किया।
विज्ञापन

बैंड-बाजे के साथ सामूहिक बरात निकाली गई। मंदिर पहुंचने पर बरात का कमेटी के पदाधिकारियों और सदस्यों ने स्वागत किया। रिया राजपूत-गोविंद राजपूत, रश्मि सक्सेना-अमन सक्सेना, रोशनी भोजवाल-कुशल भोजवाल और मुस्कान कश्यप-अंकुर कश्यप ने एक-दूसरे को वर-माला पहनाई और साथ सात फेरे लिए।
कमेटी के पदाधिकारियों की ओर से नवदंपति को उपहार भेंट किए गए। आयोजकों और कन्या पक्ष के लोगों ने विदाई दी। इस दौरान कमेटी के अध्यक्ष अजीत गुप्ता, उपाध्यक्ष केके पचौरी, महामंत्री दुन्नी सक्सेना, कोषाध्यक्ष राजीव दुबे, अनोज राठौर, डॉ़ चंद्रमोहन सक्सेना, राजकिशोर सक्सेना, विकास शर्मा, अमन सक्सेना, डॉ़ अभिषेक गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें