फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार का फरमान, बैंकों पर बढ़ी कतार

Fri, 11 Nov 2016 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी।
विज्ञापन
सरकार का फरमान, बैंकों पर बढ़ी कतार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बैंकों में शुक्रवार को भी हालात बदतर रहे। तो वहीं एक ओर जहां एटीएम केंद्र सरकार के निर्देशों के बाद भी नहीं खुले। कई बैंक शाखाएं भी देरी से खुले। इसके बाद आगरा से कैश न आने के चलते लोगों को 10-20 के नोट या 10 के सिक्के ही दिए गए। लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। दोपहर बाद नई करेंसी आने पर अधिकारियों और लोगों ने राहत की सांस ली। दो हजार के नए नोट को लेकर लोगों में खासी उत्सुकता देखी गई।
विज्ञापन

 केंद्र सरकार ने घोषणा की थी शुक्रवार को बैंक सुबह नौ बजे से रात आठ बजे तक खुलेंगी। साथ ही एटीएम भी काम शुरू कर देंगे। लेकिन ऐसा हुआ नहीं एक ओर जहां जिल में एटीएम नहीं खुल सके वहीं बैंक भी एक घंटा तक देरी से खुले। लोगों को 10-20 रुपये के नोट या फिर 10 रुपये की रेजगारी दी गई। पूछने पर बैंक अधिकारियों का कहना था कि सौ और पचास के नोट तो गुरुवार को ही खत्म हो गए थे। यही बचे हैं इनसे ही काम चलाया जा रहा है। दोपहर तक सभी बैंकों में किसी प्रकार लोगों की करेंसी चेंज की गई।
 दोपहर बाद नई करेंसी आने पर बैंक अधिकारियों और लोगों ने राहत की सांस ली। इसके बाद लोगों को दो हजार रुपये के नोट और अन्य नोट दिए जाने लगे। दो हजार रुपये के नोट को लेकर लोगों में खासी उत्सुकता रही। सभी नोट को बस एक नजर देखना चाहते थे। स्टेट बैंक से दो हजार रुपये का नोट मिलने पर मयंक मिश्रा फूले नहीं समा रहे थे। उन्होंने घर वालों के साथ ही पूरे मोहल्ले को नोट दिखाया। यही नहीं नोट के साथ अपनी तस्वीर भी वाट्स अप पर शेयर भी की। बैंकों के आगे सड़कों तक लाइनें लग गईं। लोगों कों संभालने के लिए बड़ी संख्या में फोर्स तैनात करनी पड़ी।
विज्ञापन


सिंडिकेट बैंक में यूपीएस जला
मैनपुरी (ब्यूरो)। भांवत चौराहे पर स्थित सिंडिकेट बैंक की शाखा में सुबह कार्यालय खुलने के कुछ देर बाद ही यूपीएस में आग लग गई। इसके चलते सारे सिस्टम बैठ गए। यूपीएस में आग लगते ही सभी लोगों को कार्यालय से बाहर निकाल दिया गया। इसके बाद दोपहर 12 बजे तक कार्यालय में कोई कार्य नहीं हुआ। परिणामस्वरूप लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

बार-बार होती रहीं झड़पें
मैनपुरी (ब्यूरो)। बैकों में लाइन में लगे लोगों की बार-बार बैंक अधिकारियों से झड़प होती रही। मौके पर मौजूद पुलिस ने हस्तक्षेप कर मामले को शांत किया। यह स्थिति शहर से लेकर देहात तक की बैंकों की शाखाओं में देखने के लिए मिली।

साहब मेरी बेटी की शादी है आज ही रुपया दे दो
बेवर (ब्यूरो)। सुबह चेयरमैन के आवास पर पहुंची नरेश चंद्र शाक्य की पत्नी ने जब चेयरमैन से 500-1000 के नोट बदलने को कहा। इस पर उन्होंने कहा कि बैंक में बदल जाएंगे। महिला ने कहा कि किसी ने बताया था कि आप बदलवा सकते हैं इसलिए यहां आई हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें