फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: मंदिर बनवाने के लिए समाधि पर बैठी बालिका, पुलिस ने समझाया

Tue, 05 May 2026 11:28 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
करहल। थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव पौंदला में एक 11 साल की बच्ची मंदिर बनवाने की जिद पर समाधि लेने की बात कहते हुए खेत में एक स्थान पर बैठ गई। मंगलवार को सूचना मिलने के बाद पहुंचे थाना प्रभारी ने सूझबूझ से काम लिया और मंदिर बनवाने का आश्वासन देकर बच्ची को परिजन के साथ घर भेजा।
विज्ञापन

कुर्रा क्षेत्र के गांव पौंदला निवासी अरविंद यादव की 11 वर्षीय पुत्री लवी सोमवार को किशनी-करहल मार्ग से नगला खुर्दन जाने वाले मार्ग पर अपने दादा की जमीन पर बैठ गई। घरवाले बच्ची को ले जाने का प्रयास करने लगे तो उसने साफ मना कर दिया। कह रही थी कि उसे रुड़की देवी नाम से पुकारा जाता है। अब उसका स्थान यही है और 15 दिनों तक यही बैठकर पूजा करुंगी।
थाना प्रभारी विक्रांत गुर्जर ने सूझबूझ से काम लेते हुए बच्ची और उसकी मां को ग्रामीणों के सामने यकीन दिलाया कि वह इसी स्थान पर मंदिर बनाएंगे। इसके बाद उसे घर भेज दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें