फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिरफ्तारी का डर, नहीं पहुंचे शपथ लेने

Fri, 18 Mar 2016 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
पुलिस तैनात - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शुक्रवार को जानलेवा हमले के आरोपी सदर ब्लाक प्रमुख के न आने से टीईपी सेंटर पर आयोजित शपथ ग्रहण कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया। बता दें कि ब्लाक प्रमुख यश चौधरी वर्तमान में जानलेवा हमले के आरोप में वांछित चल रहे हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए ब्लाक परिसर में बड़ी संख्या में पुलिस तैनाती रही।
विज्ञापन

दो दिन पूर्व मैनपुरी-कुरावली मार्ग पर उक्त ब्लाक प्रमुख यश चौधरी के कोल्ड स्टोर पर गार्ड और ग्वालटोली निवासियों के बीच विवाद हो गया था। आरोप है कि इसके बाद कोल्ड मालिक और उनके गार्डों की ओर से करीब 50 राउंड फायरिंग की गई थी। दोनों पक्षों की ओर से कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया था। फायरिंग के दौरान घायल हुए चार युवकों की ओर से सदर ब्लाक प्रमुख, रवींद्र यादव समेत पांच लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया गया है। शुक्रवार को टीईपी सेंटर पर ब्लाक प्रमुख और सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। पुलिस अधिकारियों की योजना थी कि ब्लाक प्रमुख शपथ लेने आए तो उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर तक सभी ब्लाक प्रमुख का इंतजार करते रहे, मगर वे गिरफ्तारी के डर से नहीं आए। इसके बाद अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थगित कर दिया।

पूरे दिन चलते रहे समझौते के प्रयास
मैनपुरी। ब्लाक प्रमुख यश चौधरी के शपथ ग्रहण समारोह में न पहुंचने से जहां सदस्यों को निराशा हुई। वहीं सूत्रों के मुताबिक जानलेवा हमले में दोनों पक्षों में समझौते के प्रयास चलते रहे। जानकारी मिली है की कुछ सत्ताधारी नेताओं की मध्यस्थता के बीच दोनाें पक्षों में एक विशेष स्थान पर मामले को निपटाने के लिए देर शाम तक प्रयास चलते रहे। निर्णय क्या हुआ इसकी जानकारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें