फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्थिक तंगी से परेशान युवक ने तालाब में कूद दी जान

Wed, 31 Aug 2016 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
विज्ञापन
खुदकुशी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव बसैत में मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण कर रहे युवक ने आर्थिक तंगी से परेशान होकर मंगलवार रात तालाब में छलांग लगा दी। बुधवार सुबह युवक का शव मिलने के बाद घर में कोहराम मच गया। कई घरों में चूल्हे नहीं जले। 
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के ग्राम बसैत का रहने वाला सुखवीर शाक्य (25) विकलांग पिता, दो भाईयों, पत्नी और बच्चे का मजदूरी कर पालन पोषण कर रहा था। महज दो बीघा जमीन से भी परिवार का गुजारा नहीं हो रहा था। कुछ समय से आर्थिक तंगी के चलते सुखवीर परेशान रहने लगा था। देर शाम घर से निकलने बाद वह काफी देर तक गांव स्थित तालाब के आसपास टहलता रहा। मंगलवार करीब आठ बजे उसने तालाब में छलांग लगा दी। वहां मौजूद ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। काफी देर तक तैराक ग्रामीणों ने तालाब में सुखवीर को ढूंढने का प्रयास किया लेकिन बारिश होने के चलते तलाश रोक दी गई। सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड भी पहुंच गई। लेकिन तैराकी न आने की वजह से सभी मूकदर्शक बने रहे। जानकारी होते ही सपा नेता विकास यादव और प्रधान प्रतिनिधि बॉबी पांडेय भी मौके पर पहुंच गए। बुधवार सुबह फिर से तलाश शुरू की गई। करीब नौ बजे ग्रामीणों ने तालाब में जलमंजनी में उलझी सुखवीर की लाश को बाहर निकाला। शव को देखकर परिवारीजनों में कोहराम मच गया। पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल था। मौके पर पहुंचे लेखपाल राघवेंद्र सिंह ने कहा कि मृतक पिता के विकलांग होने के बाद परिवार चला रहा था। राष्ट्रीय पारिवारिक योजना के तहत पत्नी लाभ दिलाया जाएगा। गांव में मजदूर की मौत के बाद सन्नाटा पसर गया देर रात शोक में कई घरों में चूल्हे भी नहीं जले।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें