फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: जिले को प्रदेश में दिलाना है पहला स्थान, बेहतर शिक्षा देकर करें सहयोग

Wed, 25 Mar 2026 11:13 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
फोटो 9 बीएसए कार्यालय में बेहतर कार्य करने वाले डॉ. अनुराग मिश्रा को सम्मानित करते डीसी। संवाद
विज्ञापन
मैनपुरी। हमारा आंगन, हमारे बच्चे कार्यक्रम का आयोजन बुधवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय प्रांगण में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला समन्वयक (प्रशिक्षण) पुष्पेंद्र सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया। जिला समन्वयक ने कहा कि सरकार की योजनाओं का क्रियान्वयन कर जिले को प्रदेश में पहला स्थान दिलाना है। इसके लिए सभी शिक्षक, शिक्षा मित्र और कार्यकर्ताओं को मेहनत से कार्य करना होगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम में जिले के 1161 कोलोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्रों से संबंधित विद्यालयों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों, ईसीसीई एजूकेटर, शिक्षा मित्र, ऑगनबाड़ी सुपरवायजर एवं ऑगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रत्येक विकास खंड के प्री-प्राइमरी शिक्षा के नोडल एआरपी को भी सम्मानित किया गया। डीसी ने बताया कि जिले के 97 विद्यालयों में ईसीसीई एजूकेटर्स द्वारा बाल वाटिकाओं का संचालन किया जा रहा है। इन विद्यालयों में पांच से छह आयुवर्ग के 2256 बच्चे नामांकित हैं। हमारा आंगन, हमारे बच्चे कार्यक्रम में करके सीखने में उत्कृष्ट परिणाम देने वाले पांच बच्चों को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर एसआरजी सुखेंद्र सिंह, जितेंद्र बाथम, संतोष कमल, अमित चौहान, शंकर सिंह, राघवेंद्र कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें