फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: दुकान में घुसे बदमाश, व्यापारी को बंधक बनाकर लूटा

Wed, 17 Dec 2025 11:47 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
घिरोर। अलालपुर मार्ग पर स्थित एक कोल्ड ड्रिंक के गोदाम में घुसे तीन बदमाशों ने व्यापारी को तमंचा के बल पर बंधक बना लिया। पिटाई करते हुए गली से सोने की चेन, अंगूठी और लगदी लूट की वारदात अंजाम दी। सूचना मिलने के बाद एसपी ग्रामीण ने घटनास्थल का निरीक्षण कर व्यापारी से जानकारी ली।
विज्ञापन

थाना घिरोर क्षेत्र निवासी नीटू गुप्ता अलालपुर बाईपास पर श्री तिरुपति बाला जी कम्युनिकेशन के मालिक हैं। कोल्डड्रिंक का व्यापार करते हैं। बुधवार शाम को रोजाना की तरह बिक्री के रुपये इकट्ठा कर घर जाने की तैयारी कर रहे थे। तभी तीन बदमाश गोदाम में घुस आए और तमंचे के बल पर व्यापारी को बंधक बना कर पीटने लगे। सोने की चेन, अंगूठी 1.10 लाख रुपये की नकदी और बाइक मोबाइल लूट कर भाग गए । कुछ देर बाद आए नौकर ने मुक्त कराया। सूचना मिलने के बाद एसपी ग्रामीण राहुल मिठास ने घटनास्थल का निरीक्षण कर व्यापारी से जानकारी ली। मौके पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष, व्यापार मंडल के अध्यक्ष व अन्य व्यापारी भी पहुंच गए। अधिकारी से जल्द खुलासे की मांग की।



पुलिस देख रही सीसीटीवी फुटेज
मौके पर जांच करने पहुंचे एसपी ग्रामीण ने बताया कि पुलिस सीसीटीवी देख रही है। व्यापारी से भी जानकारी ली गई है। घटना का जल्द से जल्द खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें