मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र में सात साल पहले एक किशोरी का अपहरण करने वाले को स्पेशल जज पॉक्सो एक्ट जितेंद्र मिश्रा ने दो साल की सजा सुनाई है। एक मोहल्ले की रहने वाली किशोरी को वर्ष 2018 में सनी निवासी चौथियाना थाना कोतवाली अपहरण करके ले गया था। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने चार्जशीट भेजी थी। मुकदमे की सुनवाई के बाद स्पेशल जज ने दो साल की सजा सुनाकर 5000 रुपयेे का जुर्माना लगाया है। दूसरे आरोपी सुनील कुमार निवासी नगला रामकिशन थाना मोहम्मदाबाद जिला फर्रुखाबाद को बरी कर दिया है।