फोटो 14 कचहरी रोड स्थित दुकान से कपड़ों की खरीदारी करते ग्राहक। संवाद
- फोटो : संवाद
मैनपुरी। फैशन के बदलते दौर में खादी में भी डिजाइनर तड़का लगा है। युवाओं में खादी के प्रति क्रेज तेजी से बढ़ रहा है। बाजार में खादी कपड़े से बनी शर्ट और कुर्ते युवाओं को खूब पसंद आ रहे हैं। गर्मी बढ़ने के साथ ही इनकी मांग और बढ़ेगी। खादी के कपड़े गर्मी में ठंडक देने के साथ पहनने में हल्के होते हैं।
खादी कभी नेताओं और बड़े बुजुर्गों की पसंद होती थी, लेकिन तेजी से बदलते फैशन में खादी को हर वर्ग की पसंद बना दिया है। युवाओं में भी खादी के प्रति क्रेज बढ़ रहा है। बाजार में युवाओं के लिए विभिन्न खादी की शर्ट विभिन्न रंग और डिजाइन में उपलब्ध हैं। वहीं, जींस के साथ पहनने के लिए खादी के कुर्ते भी युवाओं को खूब पसंद आ रहे हैं।
कचहरी रोड के रेडीमेड कारोबारी रौनक सिंह ने बताया कि गर्मी के दिनों में सूती और खादी के कपड़ों की खरीदारी बढ़ जाती है। दुकानों पर इनका स्टॉक उपलब्ध हो गया है। ग्राहकों की ओर से खादी के शर्ट और कुर्ते की खरीदारी की जा रही है। दुकानदार ने बताया कि शर्ट और कुर्ते की कीमत 550 से लेकर 1800 रुपये तक है।