फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: आयुष्मान भारत योजना के स्वास्थ्य कार्यकर्ता सम्मानित

Sun, 08 Mar 2026 11:23 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
फोटो 7 आयुष्मान भारत योजना के तहत बेहतर कार्य करने वाले कार्यकर्ता सम्मान प्राप्त करने के बाद प
विज्ञापन
मैनपुरी। महिला दिवस पर सीएमओ कार्यालय में रविवार को आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में बेहतर कार्य करने वाली आशा, संगिनी, एएनएम आदि को सम्मानित किया गया। जागरूकता रैली निकालकर जानकारी दी कि 15 अप्रैल तक अभियान चलाकर आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

कार्यक्रम में भावना (बीसीपीएम कुचेला), नसीम फातिमा (संगिनी घिरोर), पूनम देवी, विमलेश कुमारी, रंजना देवी (संगिनी बेवर), प्रीति यादव, एएनएम कुचेला, विमलेश कुमारी (संगिनी कुचेला), सुषमा यादव, संगिनी बरनाहल आदि को प्रभारी सीएमओ डॉ. अनिल कुमार वर्मा ने प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम के समापन पर सीएओ कार्यालय से आयुष्मान भारत योजना के प्रचार प्रसार के लिए जागरूकता रैली निकाली गई। प्रभारी सीएमओ ने बताया कि जनपद में 90 दिनों का विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत होली और रमजान के अवसर पर घर आए परिवारों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे, जिससे अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों को योजना का लाभ मिल सके।
कार्यक्रम के दौरान डॉ. राज विक्रम सिंह, डॉ. अनिल यादव, धर्मेंद्र कुमार पाल, असीम कुमार दुबे, रवींद्र सिंह गौर, ओमजी शुक्ला राजीव कुमार, सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें