यूपी एजूकेशनल मिनिस्ट्रीयल ऑफीसर्स एसोसिएशन जिला शाखा के तत्वावधान में मंगलवार को पदाधिकारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू हो गई।
जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि बिना शासनादेश के लिपिकों के स्थानांतरण किए जा रहे हैं। जब तक स्थानांतरण प्रक्रिया नहीं रुकेगी तब वह लोग अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे रहेंगे। साथ ही कई बार धरना प्रदर्शन के बाद भी उनकी 22 सूत्रीय मांगों का समाधान नहीं हुआ है।
सचिव कौशलेंद्र कुमार मिश्रा ने कहा कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होंगी। तब वह वह लोग हड़ताल जारी रखेंगे। उन्होंने कहा कि प्रांतीय महामंत्री श्याममूर्ति तिवारी भी मंगलवार सुबह साढ़े दस बजे गांधी प्रतिमा जीओ पार्क लखनऊ में आमरण अनशन पर बैठ गए हैं। इस मौके पर जगदीश प्रसाद, बीडी गुप्ता, शैलेंद्र दुबे, केपी सिंह, जितेंद्र यादव, उदयवीर सिंह, जंकज यादव, योगेंद्र शुक्ला, अनुभव, प्रमोद श्रीवास्तव, कमलेश कुमार, रामसिंह, दिलीप सक्सेना आदि ने धरना प्रदर्शन किया।