फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भइया जरा बचके! इन झाड़ियों में आता है करंट

Tue, 06 Sep 2016 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
विज्ञापन
खतरा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
नगर की आवास विकास कालोनी के दो पार्क में रखे ट्रांसफार्मर हादसों को निमंत्रण दे रहे हैं। पार्क के अंदर ट्रांसफार्मरों के पास उगी घनी झाड़ियां और पौधों में बारिश के दिनों में अक्सर करंट आ जाता है। आवारा घूमने वाले जानवर करंट की चपेट में आ जाते हैं। शाम के समय पार्क में पहुंचने वाले बच्चों के साथ कभी भी हादसा हो सकता है।
विज्ञापन


बिजली विभाग ने आवास विकास कालोनी के सेक्टर चार और छह में 400 केवीए के दो ट्रांसफार्मर रखवाए हैं। इन ट्रांसफार्मरों से ही सेक्टरों के मकानों में आपूर्ति दी जाती है। दोनों सेक्टर में रखे ट्रांसफार्मरों के पास घनी झाड़ियां और पौधे उग आए हैं। बारिश के दिनों में अक्सर इनमें करंट आ जाता है। पार्क में खेलने वाले छोटे बच्चे अक्सर पार्क में रखे ट्रांसफार्मरों के समीप की झाड़ियों और घने पौधों के पास पहुंच जाते हैं। जिससे कभी भी हादसा हो सकता है। कई बार आवारा जानवर करंट की चपेट में आ भी चुके हैं। सेक्टर निवासी राधेश्याम राजपूत, चप्पू चौहान, बालकिशन फौजी, अशोक सिंह यादव, मुन्नीसिंह, तारादेवी, मुकेश कुमार, सत्यप्रकाश, जितेंद्र कुमार का कहना है कि बिजली विभाग, आवास विकास, नगर पालिका में शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई है। बच्चों के जीवन पर खतरा बना हुआ है। उन्होंने डीएम को ज्ञापन देकर ट्रांसफार्मरों के पास से घनी झाड़ियों तथा पौधे हटवाने की मांग की है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें