फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर की यातायात व्यवस्था ध्वस्त

Sat, 25 Feb 2017 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
शहर की यातायात व्यवस्था ध्वस्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर की यातायात व्यवस्था लगातार बिगड़ती जा रही है। शहर की सड़क और फुटपाथ पर अतिक्रमणकारियों का कब्जा है। दूसरी ओर पूर्व में शुरू की गई मिड-पार्किंग व्यवस्था भी ध्वस्त हो चुकी है।
विज्ञापन

शहर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। आए दिन मुख्य बाजार में जाम की स्थिति बनी रहती है। तत्कालीन एसपी हैप्पी गुप्तन की ओर से जाम से निजात के लिए शुरू की गई मिड-पार्किंग व्यवस्था भी अतिक्रमणकारी व्यापारियों की मनमानी की भेंट चढ़ चुकी है। मुख्य बाजार जाने वाले मार्ग का हाल कुछ ऐसा है कि नगर के देवी रोड पर जीजीआईसी स्कूल से बाजार में प्रवेश करते हुए पूरा फुटपाथ सब्जी वालों ने घेर लिया है। चौराहा पर पहुंचने के बाद बजाजा बाजार जाने में अतिक्रमण के चलते राहगीरों का गुजरना मुश्किल होता है। इसके अलावा लेनगंज से गुजरने वालों को तो सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ता है। करीब पांच से दस फीट तक वहां दुकान सड़क पर ही सजी हुई हैं। 40 फीट का ये मार्ग महज 20 फीट का भी नहीं रह गया है। जिसके चलते जाम के हालात बने रहते हैं। वहीं क्रिश्चियन तिराहा से तांगा स्टैंड, संता बसंता, बड़ा चौराहा से ज्योंति तिराहा से दिन में शाम तक कई बार जाम लगना रोजाना की समस्या है। वहीं सुविधा शुल्क लेकर भारी वाहनों को प्रवेश कराने वाले पुलिसकर्मी भी जाम की वजह बनते हैं।

चुनाव कार्य की व्यस्तता खत्म होने, फोर्स के चुनाव ड्यूटी से वापस आने के बाद अभियान चलाकर अतिक्रमण को हटवाया जाएगा। साथ ही नगर पालिका के सहयोग से कार्रवाई कर अर्थदंड भी वसूला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-राजेश चौधरी, सीओ सिटी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें