फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहशत के चलते घूमना तक कर दिया बंद

Sat, 25 Feb 2017 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
दहशत के चलते घूमना तक कर दिया बंद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भारतीय साफ्टवेयर इंजीनियर की हत्या के बाद से अमेरिका में रहने वाले भारतीयों के स्थानीय परिवारीजन चिंतित हैं। वहीं प्रवासी भारतीय भी दहशत में हैं। नस्लवाद अमेरिका में इतना बढ़ चुका है कि भारतीय परिवार आफिस के बाद घर पर ही रहने को मजबूर हैं। वे अब कहीं घूमने पिरने तक नहीं जा रहे हैं। यह हकीकत बताई है अमेरिका के कैलिफोर्निया में रहने वाले दंपति रामधार मिश्रा और प्रगति तिवारी ने।
विज्ञापन

\
बता दें अमेरिका में कार्य कर रहे साफ्टवेयर इंजीनियर की दो दिन पूर्व गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद से वहां रह रहे भारतीय समुदाय के लोगों में दहशत है। वहीं उनके स्थानीय परिवारीजनों में यहां पर काफी चिंता है। राजा का बाग निवासी महिला प्रगति तिवारी इटावा निवासी पति रामाधार मिश्रा के साथ दो वर्ष से अमेरिका के कैलिफोर्निया में रह रही हैं। पति साफ्टवेयर इंजीनियर हैं। वे सनरन नामक साफ्टवेयर कंपनी में कार्यरत है। जबकि प्रगति घर में ब्यूटीपार्लर चलाती हैं। घटना के बाद से प्रगति की मां कमलेश तिवारी काफी चिंतित हैं। वे दिन में कई बार फोन कर बेटी और दामाद के हालचाल लेती रहती हैं। वाट्सअप पर चेटिंग के दौरान प्रगति ने बताया कि वहां पर हालात दिन पर दिन खराब होते जा रहे हैं। आलम यह है कि दो दिन से पति के आफिस से आने के बाद वे कहीं बाजार में घूमने तक नहीं जा रहे हैं। हर समय डर रहता है कि कहीं कोई हमला न कर दे।

वहीं राजा का बाग निवासी महेश चौहान के पुत्र विवेक चौहान भी अमेरिका में साफ्टवेयर इंजीनियर हैं। वे 1996 से वहीं पर कार्यरत हैं। घटना के बाद से महेश चौहान काफी चिंतित हैं। वे अब तक कई बार पुत्र से फोन पर बात कर चुके हैं। वहां से विवेक ने फोन पर बताया कि हालांकि वह सकुशल हैं लेकिन नस्लभेद के चलते हमेशा डर लगा रहता है। वहीं राजा का बाग निवासी है अविनाश द्विवेदी मर्चेंट नेवी में नौकरी करते हैं। वे वर्तमान में अमेरिका के टूर पर हैं। उन्होंने बताया कि नस्लभेद के चलते अमेरिका में हालात खराब होते जा रहे हैं। ऐेसे में हमेशा डर लगा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें