घिरोर। मोहल्ला फर्रास की रहने वाली 21 वर्षीय युवती का शव बुधवार सुबह घर के कमरे में फर्श पर पड़ा मिला, छत के कुंडे में दुपट्टा का फंदा लटक रहा था। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी ली। परिजन ने खुदकुशी बताते हुए पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। इसके बाद पुलिस वहां से लौट गई।
थाना क्षेत्र के मोहल्ला फर्रास की रहने वाली 21 वर्षीय क्रांति शादी व अन्य आयोजनों में पूड़ी बेलने का काम करती थी, माता-पिता व अन्य परिजन दूसरे घर में रहते हैं। मंगलवार रात करीब 10 बजे वह काम से घर लौटने के बाद सोने के लिए चली गई थी। बुधवार सुबह जब छोटी बहन नीलू घर पहुंची और दरवाजा खोला तो सामने बहन का शव कमरे में फर्श पर पड़ा देख चीख निकल गई। पंखे के कुंडे में दुपट्टे का फंदा लटका हुआ था। कुछ ही देर में वहां लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। मृतका के भाई रंजीत ने खुदकुशी की आशंका व्यक्त की लेकिन इसका कारण नहीं बता सके।