फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान को उसी की भाषा में दिया जाए जवाब

Tue, 20 Sep 2016 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
विज्ञापन
पुतला फूंका - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
आतंकी हमले में 17 जवानों के शहीद होने पर जिले में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के पुतलों को जलाने का सिलसिला जारी है। लोगों की मांग है कि केंद्र सरकार को पाकिस्तान को उसी की भाषा में जवाब दिया जाना चाहिए। पाकिस्तान की कायराना हरकत का जवाब दिया जाना जरूरी है। 
विज्ञापन

बजरंग दल ने मंगलवार को विरोध-प्रदर्शन करके पाकिस्तान का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने कहा कि पाकिस्तान कायराना हरकत कर रहा है। इस मौके पर सुशील यादव, राहुल चंदेल, यशलोक, राहुल, रोहित, पंकज, ब्रजेश, अंकित, अनुराग मौजूद थे। 

करहल चौराहे पर युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष विशाल चौहान ने साथियों के साथ पाकिस्तान का पुतला दहन किया। गोल्डी चौहान, तेजस्व चौहान, हिमांशु चौहान, रज्जन, गौरव चौहान, रवि सिंह, विकास, विष्णु मौजूद थे। अमन इंटरनेशनल स्कूल में शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी गई। प्रधानाचार्य सुनील कुमार दुबे, निदेशक नितिन चौहान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

बेवर में बस स्टैंड पर पाकिस्तान प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का पुतला फूंका गया। भाजपा नेता प्रदीप चौहान, चेयरमैन सरितकांत भाटिया, देवराज सिंह चौहान, जयपाल सिंह, अन्नू बैस, भैयालाल गुप्ता, धर्मेंद्र बैस, ज्ञानेंद्र चौहान, भूरे सिंह, विवेक राजपूत, पुष्प मिश्रा ने पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की। 
कुरावली में हिंदू युवा वाहिनी और भाजपा कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान का पुतला फूंका। अजय सिंह कुशवाह, ब्रजेश जादौन, पूर्व विधायक अशोक सिंह चौहान, राहुल राठौर, विनोद शर्मा, धर्मेंद्र वर्मा मौजूद थे। 
देवनागरी इंटर कालेज में हुई शोक सभा में शहीद सैनिकों को श्रद्धांजली दी गई। प्रधानाचार्य रविंद्र सिंह यादव, प्रदीप कुमार, सतेंद्र सोलंकी, प्रत्येंद्र राघव, राजेंद्र सिंह, महेंद्रपाल सिंह, रजनेश, रामवीर, ज्वाला प्रसाद, राकेश बाबू, प्रवीन कुमार आदि मौजूद थे। 
करहल में नगर पंचायत चेयरमैन संजीव यादव ने 17 कैंडल जलाकर तथा मुकेश द्विवेदी के मंत्रोच्चारण के साथ श्रद्धांजलि दी। जैन इंटर कालेज में हुई शोकसभा में यदुवीर नारायन दुबे आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें