फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं’

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User ब्यूरो,अमर उजाला मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। तहसील भोगांव सभागार में मंगलवार को तहसील दिवस का आयोजन हुआ। इसमें डीएम ने जनता की शिकायतें सुनीं। कहा कि शिकायत निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। तहसील दिवस में निस्तारित शिकायतों की रेंडम जांच कराई जाती है। जांच में यदि लापरवाही मिली तो संबंधितों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जाएगी। पूर्व में कराई गई रेंडम जांच में लापरवाही उजागर हुई है। इसकी पुनरावृत्ति न की जाए।
विज्ञापन

डीएम चंद्रपाल सिंह ने कहा कि तहसील दिवस में पैमाइश, भूमि विवाद संबंधी शिकायतें ज्यादा मिल रही है। यदि सार्वजनिक भूमि, चकरोडों से अतिक्रमण हट जाएं तो शिकायतकर्ता को पैमाइश के लिए बार-बार चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित ग्राम स्तरीय अधिकारी, कर्मचारी मौके पर जाकर शिकायतों का निस्तारण करना सुनिश्चित करें। कुछ अधिकारियों द्वारा जन शिकायतों के निस्तारण में रुचि नहीं ली जा रही है। ऐसे अधिकारी अपनी कार्य प्रणाली में सुधार लाएं। जनता की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करना सुनिश्चित करें।
तहसील दिवस में परशुराम निवासी बरधनिया, महेंद्र कुमार रुई सिनौरा, जगदीश सिंह निवासी नवादा ने पट्टे की जमीन की पैमाइश कराने, गजाधर सिंह निवासी सेवारामपुर ने चकरोड खुलवाने, रामवीर सिंह निवासी जसराजपुर ने हैंडपंप लगवाने, रघुवीर सिंह दौलतपुर ने राशन कार्ड बनवाने, आमीन निवासी रुई ने कांशीराम आवास दिलाने, देवकी हुसैनपुर ने लोहिया आवास दिलाने की मांग की। तहसील दिवस में आए 79 शिकायती पत्रों में से नौ का मौके पर ही निस्तारण किया गया। तहसील दिवस में एसपी उदय शंकर जायसवाल ने पुलिस विभाग से संबंधित एवं सीडीओ अनुराग पटेल ने विकास से संबंधित शिकायतों को सुना। इस मौके पर एसडीएम भोगांव महेश प्रकाश, सीएमओ डाक्टर केके शर्मा, जिला विकास अधिकारी जेएल कुरील आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें