फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रफ्तार से आई मौत: मैनपुरी में घर के बाहर खड़ी थी किशोरी, पीछे से आई बाइक ने मार दी टक्कर; हो गई मौत

Tue, 17 Oct 2023 04:02 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी में घर के बाहर खड़ी किशोरी को पीछे से आई बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौत हो गई। इससे पहले कि लोग कुछ समझते आरोपी वहां से भाग गए। 
विज्ञापन
Accident demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में सोमवार की शाम बाइक की टक्कर से किशोरी की मौत हो गई। आरोपी बाइक लेकर फरार हो गए। घरवालों ने देखा तो रोने बिलखने लगे। शोर सुनकर आसपास के लोग भी आ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौजूद लोगों से बात करके जानकारी जुटाई। मंगलवार को पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजन के सुपुर्द कर दिया।

विज्ञापन


घटना कोतवाली क्षेत्र के उद्दैतपुर अभई गांव की है। गांव निवासी राम खिलाड़ी वर्तमान में देवी रोड माता शीतला देवी मंदिर के पास परिवार के साथ मकान बनाकर रह रहे हैं। सोमवार की देर शाम पुत्री सावित्री (15) घर के बाहर किसी काम के लिए खड़ी थी। तभी पीछे से आ रही एक बाइक ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई। 

यह भी पढ़ेंः- UP: पूर्व प्रेमी से लिए सहेली के अश्लील फोटो, उसके मंगेतर को भेजा; टूट गया रिश्ता
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ लग गई। तब तक बाइक सवार भाग गए। परिजन आनन-फानन सावित्री को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। खबर सुनते ही परिजन में चीख पुकार मच गई। लोगों ने बताया कि जिस बाइक से टक्कर हुई उसमें चार लोग सवार थे। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें