फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: किशोरी हुई लापता, तीन पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला की रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी लापता हो गई। काफी तलाश के बाद भी जब पता नहीं लगा तो पिता ने तीन युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने जांच व तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़ित पिता ने बताया कि उनकी 16 वर्षीय पुत्री 14 मई की सुबह घर पर थी, कुछ देर बाद पुत्री लापता हो गई। काफी तलाश करने के बाद भी बेटी के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी। आसपास के लोगों से पूछताछ की, बेटी की सहेलियों से पता किया। मगर कहीं से भी जानकारी नही मिल सकी।
पता चला कि पुत्री को गुन्नू नाम का युवक अपने साथ ले गया है। उसके ताऊ के लड़के पिंटू और धीरेंद्र ने उसका सहयोग किया है। नाबालिग बेटी के इस तरह लापता होने के बाद परिजन अनहोनी की आशंका से घबराए हुए हैं। पुलिस किशोरी की तलाश में जुट गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें