फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: शिक्षकों के समायोजन पर शिक्षक संगठनों ने जताया विरोध

Mon, 05 Jan 2026 11:24 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
फोटो 14 प्रभारी बीएसए दीपक कुमार को ज्ञापन सौंपते राशैम के पदाधिकारी। स्रोत संगठन
विज्ञापन
मैनपुरी। बेसिक शिक्षा विभाग ने शासन के निर्देश पर एकल और बंद स्कूलों में 171 शिक्षकों का समायोजन का कार्य पूरा कर दिया। शिक्षकों के पास आदेश की प्रति प्राप्त करने की सूचना पहुंची तो शिक्षकों में खलबली मच गई। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के पदाधिकारियों ने बीएसए कार्यालय पहुंचकर प्रभारी बीएसए दीपक कुमार को ज्ञापन सौंपा। वहीं प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षित स्नातक एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने समायोजन में खामियां बताकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के पदाधिकारियों ने प्रभारी बीएसए दीपक कुमार से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा कि समायोजन के मानक की जानकारी दी जाए। समायोजित शिक्षकों की सामूहिक सूची जारी की जाए। प्रदेश के अन्य जनपदों में विकल्प पत्र भरवाकर समायोजन किया गया है, जबकि यहां अनदेखी की गई है। जानकारी मांगी कि प्राथमिक के प्रधानाध्यापक को जूनियर में सहायक के पद पर किस आदेश से स्थानांतरित किया गया है। ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष कमल प्रताप सिंह भदौरिया, प्रादेशिक मंत्री सुभाष यादव, जिला महामंत्री मनोज यादव, जिला संगठन मंत्री दिनेश सिंह, अनुज मिश्रा, शैलेंद्र यादव आदि शामिल रहे।
प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षित स्नातक एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने समायोजन में शिक्षकों को सरप्लस दिखाकर उनसे बिना विकल्प लिए अन्य ब्लॉकों में स्थानांतरित करने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। प्रतिनिधि मंडल ने कहा कि कुछ विद्यालयों में सीनियर अध्यापक को छोड़कर जूनियर अध्यापक को स्थानांतरित किया गया है। प्रतिनिधि मंडल में जिलाध्यक्ष सुजीत चौहान, जिला उपाध्यक्ष रवि चौहान, जिला कोषाध्यक्ष अमित दुबे, ब्लॉक मंत्री मैनपुरी भरत तिवारी, ब्लॉक मंत्री सुल्तानगंज पुष्पेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन




छात्र-छात्राओं ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन
घिरोर विकास खंड के कंपोजिट विद्यालय ठाकुरपुर के छात्र-छात्राएं सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां जिलाधिकारी के नाम एक पत्र सौंपते हुए कहा कि बेसिक शिक्षा विभाग के समायोजन में कंपोजिट विद्यालय ठाकुरपुर पर तैनात शिक्षक मनीष कुमार का स्थानांतरण किया गया है जबकि मनीष कुमार ने यहां की शिक्षा व्यवस्था को सुधारा है। विद्यालय में प्राथमिक स्तर पर 115 और उच्च प्राथमिक स्तर पर 116 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। छात्र-छात्राओं के साथ कुछ अभिभावक भी यहां पहुंचे थे। मांग की कि शिक्षक मनीष का स्थानांतरण रोका जाए।



शिक्षकों का समायोजन शासनादेश के तहत किया गया है। खंड शिक्षाधिकारियों के माध्यम से शिक्षकों को समायोजन का पत्र उपलब्ध करा दिया गया है। - दीपक कुमार, प्रभारी बीएसए

फोटो 14 प्रभारी बीएसए दीपक कुमार को ज्ञापन सौंपते राशैम के पदाधिकारी। स्रोत संगठन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें