उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारी बुधवार को जिला पंचायत
अध्यक्ष के साथ बीएसए से मिले। जिला पंचायत अध्यक्ष ने बीएसए और
लेखाधिकारी से शीघ्र नवनियुक्त और समायोजित शिक्षकों को वेतन देने को कहा।
साथ ही पदाधिकारियों ने नौ सूत्रीय मांगपत्र बीएसए को दिया।
आदि मौजूद थे।जिला पंचायत अध्यक्ष डा. प्रियरंजन आशु ने कहा कि संगठन ने महत्वपूर्ण
मांगों को रखा है। उनका निस्तारण समय सीमा के अंदर होना चाहिए। बीएसए ने
नवनियुक्त और समायोजित शिक्षकों को दस फरवरी तक वेतन देने का आश्वासन
दिया है। इसे मार्च के प्रथम सप्ताह में जिला पंचायत अध्यक्ष की उपस्थिति
में वितरित किया जाएगा।
जिलाध्यक्ष राजीव यादव ने कहा कि प्रमोशन पाए शिक्षकों को प्रमोशन वेतनमान
लगाकर वेतन दिया जाए। 17140 का लाभ पाए शिक्षकों को शेष एरियर दिया जाए।
उन्होंने बताया कि मांगपत्र में शामिल समस्याओं को निर्धारित समय के अंदर
निस्तारण करने का आश्वासन बीएसए प्रदीप कुमार ने दिया है। जिलामंत्री
महेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि संगठन की समस्याआें को संज्ञान में लेकर
जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा की गई पहल सराहनीय है। वार्ता में लेखाधिकारी
शीलेंद्र कुमार, सभी ब्लाक के खंड शिक्षाधिकारी सहित संघ के पदाधिकारी
सत्यवीर सिंह, सतीश समर्थ, योगेश यादव, रामसेवक वर्मा, राजेंद्र दिवाकर,
मनोज