फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेयरवेल पाटीऱ् में झूमी छात्राएं, मचाई धूम

Wed, 28 Jan 2015 11:56 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के आरसी बालिका इंटर कालेज में फेयरवेल पार्टी का आयोजन हुआ। इसमें छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रतियोगिताएं भी कराई गईं। विजयी छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्या माधुरी सिंह ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया। इस दौरान कला वर्ग की आकांक्षा पांडेय, विज्ञान वर्ग की रागिनी सिंह और व्यावसायिक वर्ग की दिव्या शाक्य को सर्वश्रेष्ठ छात्रा के रूप में चुना गया। इन्हें पुरस्कार देकर सम्मानित किया।कार्यक्रम में डांसिंग, सिंगिंग और कैटवॉक प्रतियोगिता हुई। डांसिंग प्रतियोगिता में काजल ने प्रथम, सिंगिंग प्रतियोगिता में शिवांगी सक्सेना, कैटवॉक में शुभि कुमारी ने पहला स्थान हासिल किया। छात्राआें ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के अंत में कक्षा 11 की छात्राआें ने कक्षा 12 की छात्राओं को उपहार देकर विदाई दी।  प्रधानाचार्य ने सभी विजयी छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर एनएसएस प्रभारी कुसुम चौहान, संध्या भदौरिया, रजनी कुशवाह, भावना तोमर, मनीषा द्विवेदी, अंजली यादव आदि शिक्षिकाएं मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें